हम विधायक दल की बैठक खत्म, मांझी बोल- जहां मोदी वहां हम

पटना। बिहार में सियासी हलचल के बीच जीतन राम मांझी अपने विधायकों के साथ बैठक की। वही इसमें दल के 4 विधायक व रास्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन मौजूद रहे। वही इस बैठक में NDA व महागठबंधन दोनों में से किसका समर्थन देना है, इसपर विचार किया गया। हालांकि, पहले से मांझी NDA के साथ हैं, लेकिन लालू यादव से ऑफर मिलेगा तो क्या करेंगे, इसपर संशय है। हम प्रमुख ने बैठक में अपने 4 विधायकों से चर्चा करने का बाद फैसला लिए हैं कि वे NDA के साथ जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि ‘मोदी जहां जाएंगे हम वहीं रहेंगे’। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने भी कहा कि वे NDA के ही साथ रहेंगे। मांझी के इस फैसले से बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय दिख रहा है। बता दें कि हम पार्टी के पास 4 विधायक हैं, जिसमें जीतन राम मांझी के अलावे अनिल सिंह, प्रफुल मांझी व ज्योति मांझी हैं। चारों विधायक बैठक कर आपसी सहमति के बाद NDA में जाने का फैसला लिया। वही इस बैठक में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन भी मौजूद रहे। बता दी की बिहार सरकार बनाने के लिए 243 में 122 विधायकों के साथ बहुमत पेश करना होगा। अगर नीतीश कुमार इस्तीफा देकर NDA में जाते हैं तो NDA के 78, JDU के 45, हम के 4 विधायक होंगे। कुल 127 विधायक हैं, जो बहुमत से 5 ज्यादा है। महागठबंधन में राजद के 79, कांग्रेस के पास 19 लेफ्ट के 16 विधायक हैं। कुल योग 114 हो रहा है, जो बहुमत से 8 विधायक कम है। ऐसे में NDA की सरकार बनती दिख रही है।

About Post Author

You may have missed