December 18, 2025

बीजेपी की एनडीए छोड़कर इंडिया गठबंधन में आने वाली पार्टियों का हम स्वागत करेंगे : विजय चौधरी

  • विजय चौधरी बोले- भाजपा केवल प्रचार और नारेबाजी करने वाली पार्टी, चुनाव से पहले कई लोग उनका साथ छोड़ेंगे

पटना। एनडीए से अन्नाद्रमुक के अगल होने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। जिस पर जेडीयू ने एनडीए पर निशाना साधा है। जदयू नेता और सीएम नीतीश के करीबी संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जितनी भी सही सोच समझ वाली पार्टियां हैं, वो एनडीए से अलग होकर बीजेपी का साथ छोड़ देंगी। और जो नेता देश की स्थिति और हालात को समझतें हैं वो भाजपा से अलग हो जायेंगे। भाजपा सिर्फ नारेबाजी और हवा बाजी करने वाली पार्टी है। विजय चौधरी ने कहा कि जितना काम हम लोग कर रहें हैं, उतना काम कहीं नहीं हो रहा है। हम सब जनता को सीधा फायदा पहुंचा रहें हैं। बिहार जैसा काम केंद्र सरकार नहीं कर रही है। इंडिया गठबंधन का कुनबा बढ़ाए जाने पर विजय चौधरी ने कहा कि अभी जितनी पार्टियां इंडिया गठबंधन में हैं वह भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सक्षम हैं। देश की सत्ता से इन्हें बाहर कर देंगी। मंत्री ने कहा है कि अगर और पार्टी हमसे जुड़ना चाहती हैं तो उनका स्वागत है। विजय चौधरी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से तीन केंद्रीय मंत्री और 7 सांसदों को विधानसभा का टिकट दिए जाने पर कहा कि अभी क्या देखें हैं। वे अपने ऊपर ही खुद से क्विंटल के क्विंटल फूल को बरसाएंगे। केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और सांसद ही टिकट ले रहे हैं। आने वाले समय में देखिएगा कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे।

You may have missed