February 18, 2026

आरा-बक्सर फोरलेन पर पप्पू यादव का काफिला सड़क हादसे का शिकार; 12 लोग घायल, 2 गंभीर हालत में रेफर

आरा। भोजपुर के शाहपुर में सोमवार की देर रात बक्सर जिले के चक्की जाने के क्रम में जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को शाहपुर पुलिस द्वारा रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बेहतर ईलाज के लिए सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक दूसरे से टकराने के बाद एक वाहन फोरलेन सड़क किनारे खाई में गिर गई, जिसे निकाल लिया गया है। स्कार्ट टीम के सुरक्षाकर्मियों को भी चोटें आई हैं। हालांकि, इस हादसे में पप्पू यादव ठीक हैं। वह बाल-बाल बच गए। शाहपुर थाना में पदस्थापित दारोगा संजीव कुमार व शैलेश कुमार के अनुसार, सोमवार की देर रात पटना-बक्सर फोरलेन पर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव के समीप घटना घटी। हादसे में बक्सर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह और इंजीनियर दिनेश सिंह समेत अन्य को चोटें आई हैं।
कार्यक्रम में जाने के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवा गांव में एक निजी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले की दो गाड़ियां अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। गंभीर रूप से जख्मी सुनील यादव व दिनेश यादव को शाहपुर पुलिस द्वारा शाहपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। वही चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि सुनील यादव की हाथ की हड्डी टूट गई है। वहीं, दिनेश यादव को कई जगहों पर चोटें आई हैं। दोनों घायलों का इलाज कर रेफर कर दिया गया। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

You may have missed