February 26, 2026

गोपालगंज के कुख्यात अपराधी विवेक सिंह को हरियाणा के पानीपत से STF ने किया गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज के कुख्यात अपराधी इनामी विवेक सिंह को हरियाणा के पानीपत से STF ने गिरफ्तार किया है। बता दे की लम्बे समय से फरार था। वही गोपालगंज में ही इसपर 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वही हरियाणा से गिरफ्तार करने के बाद STF की विशेष टीम उसे लेकर गोपालगंज पहुंच गई है। वही विवेक की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित था। वही STF ने बताया की गोपालगंज के भोरे स्थित दक्षिण टोला का रहनेवाला विवेक सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा के पानीपत भाग गया था। वही STF ने बताया की जिले के भोरे और मीरगंज थाने में हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे एक दर्जन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वही साल 2019 में भोरे थाना क्षेत्र में उसने जिले के जानेमाने व्यवसायी हरिनारायण सिंह के भाई रामाश्रय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। विवेक, पेशेवर अपराधी है। बताया जा रहा है की लूटपाट, रंगदारी वसूलना और पैसे लेकर हत्या करना उसका पेशा रहा है।
एक महीने से ताक में लगी थी STF
वही पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद विवेक बिहार से भाग निकला। उसने हरियाणा के पानीपत में अपना ठिकाना बना रखा था। महीने भर पहले STF को पानीपत में उसके छुपे होने की भनक लगी। विशेष टीम को उसकी गिरफ्तारी का टास्क सौंपा गया। विवेक ने भले ही पानीपत में अपना ठिकाना बना रखा था, पर वह अक्सर दूसरी जगहों पर चला जाता। हरियाणा के दूसरे शहरों के अलावा राजस्थान और दिल्ली में भी उसका आना जाना लगा था। इसी वजह से STF की टीम को उसतक पहुंचने में वक्त लगा। आखिरकार पानीपत से वह पकड़ा गया।

You may have missed