February 13, 2026

पटना में आपसी विवाद में दो गुटों में फायरिंग, कई राउंड गोलियां चलने से हड़कंप, कोई हताहत नहीं

पटना। राजधानी पटना के धनरूआ एक गांव में बुधवार देर रात को आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि फायरिंग की इस घटना में कई राउंड गोलियां चली, इसके बाद गांव में दहशत का माहौल बना रहा हालांकि पुलिस के आते ही लोग फरार हो गए और प्रशासन ने मामला को थोड़ा शांत किया। बताया जा रहा हैं की चकजोहरा गांव में दो गुटों में वर्चस्व को लेकर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन इस घटना से इलाके के आम लोग डरे-सहमे हैं। वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुटों के बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और दो खोखा बरामद किया है। इस गांव में पहले भी दोनों गुटों में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई थी। धनरुआ थानाध्यक्ष शुभेन्द्र कुमार ने बताया कि मौके से जब्त की गई बाइक की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गोलीबारी करने वाले दोनों गुटों में से किसी ने भी अब तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा की दो गुटों में गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है। मौके से दो खोखे बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

You may have missed