भारतीय सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मुंबई। इंडियन सिनेमा के दिग्गज दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है। पामेला चोपड़ा ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पामेला चोपड़ा के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने पामेला चोपड़ा की मौत की खबर को आजतक से कंफर्म किया है। उन्होंने बताया की पामेला चोपड़ा का निधन आज सुबह हुआ है। पामेला चापड़ा आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां थीं और रानी मुखर्जी की सास थीं। पामेला चोपड़ा ने यश चोपड़ा से 1970 में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। पति यश चोपड़ा की मौत के करीब 11 साल बाद अब पामेला चोपड़ा भी इस दुनिया से रुख्सत हो गई हैं। पामेला चोपड़ा एक प्लेबैक सिंगर थीं। वो एक फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर भी थीं। सिनेमा की दुनिया में पामेल चोपड़ा का बड़ा योगदान रहा है। यश चोपड़ा की कई फिल्मों के म्यूजिक में भी उनका इन्वॉलमेंट रहा है। पामेला चोपड़ा ने कई फ़िल्मों में गाने गाए थे। लेकिन उन्होंने सभी गाने अपने पति की फ़िल्मों के लिए ही गाए। साल 1993 में आई फिल्म आईना को पामेला चोपड़ा ने अकेले ही प्रोड्यूस किया था। पामेला ने अपने पति यश चोपड़ा, बेटे आदित्य चोपड़ा और प्रोफेशनल राइटर तनुजा चंद्रा के साथ 1997 की हिट फिल्म दिल तो पागल है की स्क्रिप्ट भी लिखी थी। 85 साल की पामेला चोपड़ा आखिरी बार यशराज की डॉक्यूमेंट्री सीरीज द रोमांटिक्स में नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्होंने अपने पति यशराज की जर्नी और ढेर सारी बातें की थीं। पामेला चोपड़ा के निधन से उनकी पूरी फैमिली को गहरा सदमा लगा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सन्नाटा पसर गया है।

About Post Author

You may have missed