पालिगंज-सड़क हादसे मे दो युवकों की हुई मौत,समान लेकर घर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा,
पटना/पालीगंज।अनुमंडल के सिगोड़ी क्षेत्र मे पाली- किंजर मार्ग पर नदहरी गाँव के पास बीती रात शनिवार को दो मोटर साइकिल सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से रौंद दिया। इस हादसे मे दोनों मोटर साइकिल सवार युवकों की घटना स्थल ही मौत हो गई। वही पुलिस ने शव को रविवार की सुबह अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमण्डल अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटर साइकिल से कल देर शाम किंजर बाजार मे किसी परिजन के श्राद्ध कर्म के समान लेने गए थे। दोनों समान लेकर घर नूरचक लौट रहे थे। इसी बीच ये दुःखद हादसा हो गया। किसी अज्ञात अनियंत्रित तेजगति से जा रहे वाहन ने दोनों युवकों रौंद दिया। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो। वही देर रात तक जब समान लेने गए दोनों युवक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने इधर -उधर खोजबीन शुरू किया लेकिन कहीं कुछ आता पता नही चला। वही रविवार की सुबह किसी ने दोनों युवकों की शव नदहरी गाँव के पास सड़क के किनारे मे पड़े होने खबर दिया। सूचना पाकर परिजनों ने वहाँ पहुँचकर दोनों युवकों की शव का सिनाख़्त किया।
दोनों युवकों में एक की पहचान सिगोडी थाना क्षेत्र के नूरचक गाँव निवासी रामलखन राय के 26 वर्षीय पुत्र बिपिन कुमार और दूसरे की पहचान सासाराम जिले जिले के नोखा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गाँव निवासी धनजीत शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र सुगंध कुमार के रूप मे हुई। सुगन्ध कुमार अपने मामा के श्राद मे नूरचक आया हुआ था। वह विपिन कुमार के साथ समान लेने किंजर बाजार गया हुआ था।
वही इस घटना के सूचना के सिगोडी थानेदार मनोज कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे मे ले लिया व पोस्टमार्टम के लिए अनुमण्डल अस्पताल पालीगंज भेज दिया। मौके पर पालीगंज बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने दोनों मृतको के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत सहायता राशि के रूप में मिलने वाले 20 – 20 हजार रूपए प्रदान किया।


