January 27, 2026

औरंगाबाद में नहर में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

औरंगाबाद। औरंगाबाद के फेसर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना फेसर थाना क्षेत्र के दरियापुर नहर की है। मृतक किशोर की पहचान दरियापुर गांव निवासी सुनील साव के बेटे सचिन कुमार (12) और सरवन कुमार केसरी के बेटे राजधानी कुमार (12) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। घटना को लेकर फेसर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि कुमार ने बताया कि रविवार देर रात के आसपास दोनों किशोर साइकिल से गांव से कुछ दूर स्थित वाकण नहर की ओर गए थे। काफी रात होने पर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बाकन नहर के पास साइकिल और दोनों का कपड़ा मिला। लेकिन, दोनों किशोर गायब थे। बताया जाता है कि नहाने के दौरान हादसा हुआ है। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष सूरज कुमार, पीएसआई ज्योति कुमारी दलबल के साथ पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से दोनों किशोर को खोजने के लिए लगाया। करीब 30 मिनट बाद दोनों किशोर का शव बरामद हुआ। रात 10 बजे के आसपास ही पुलिस ने कागजी प्रक्रिया में जुड़ कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लग गए। मृतक राजधानी कुमार के पिता सरवन कुमार केसरी बाहर (अन्य राज्य) में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। वहीं, दूसरे मृतक सचिन कुमार के पिता सुनील साव गांव पर ही रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। दोनों मृतक किशोर मां-बाप के इकलौते संतान थे। आपस में चचेरे भाई थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थिति में दोनों का शव बरामद हुआ है। उससे प्रतीत होता है कि दोनों की नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण मौत हुई है। क्योंकि दोनों का शव बगैर कपड़ा का बरामद किया गया है।

You may have missed