पूर्णिया में तालाब में डूबकर किशोर की दर्दनाक मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

पूर्णिया। पूर्णिया में दोस्तों के साथ तालाब से पानीफल तोड़ने गए मासूम की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के उद्यानंद ऋषि के 13 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया लेकर आई है। मृतक के पिता उद्यानंद ऋषि ने बताया कि उनका बेटा गांव से 1 किलोमीटर दूर 3 दोस्तों के साथ खेलने की बात कहकर निकला था। हालांकि खेलने के क्रम में किशन ने बाकी दोस्तों के साथ तालाब में उतरकर पानीफल तोड़ने का प्लान बनाया। तालाब से पानीफल तोड़ने के क्रम में किशन का पैर फिसल गया। जिसके बाद वह गहरे पानी में चला गया। किशन को डूबता देख उसके दोस्त गांव की ओर दौड़े, और किशन के घर वालों को डूबने की बात बताई। सभी लोग वहां पहुंचे तथा किशोर को बचाने के लिए स्थानीय गोताखोर तालाब में कूदे। जब तक किशोर को पानी से निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है।

You may have missed