February 12, 2026

नालंदा में तालाब में डूबकर किशोरी की दर्दनाक मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के गोविंदपुर गांव में सोमवार की सुबह पईन में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान गोविंदपुर गांव निवासी नरेश चौधरी की (14) वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजन ने बताया कि काजल सुबह उठकर घर से बाहर निकली थी। इसके बाद से वह लापता हो गई। करीब आधे घंटे बाद जब वह घर नहीं लौटी तो खोजबीन की जाने लगी। तभी घर से थोड़ी दूरी पर उसका एक चप्पल दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पईन में फिसलने का निशान दिखा। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से पानी भरे पईन में उतरकर खोजबीन की गई तो पानी के अंदर से काजल का शव बाहर निकाला गया। परिजन पैर फिसलने से किशोरी गहरे पानी में चले जाने से मौत की आशंका जता रहे हैं। नालंदा थाना अध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

You may have missed