February 21, 2026

जहानाबाद में करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों ने कहा- बिजली विभाग की लापरवाही से गई जान

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। वही मृतक महिला की पहचान बानो देवी मलाठी गांव की निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला पशु के लिए चारा लाने के लिए बाधार में गई थी। जहां पहले से बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। जिसकी संपर्क में आने से महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही स्थानीय लोगों ने इस दर्दनाक हादसे की सूचना महिला के परिजनों का दिया। वही इस घटना की सुचना पर महिला के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। वही घटना के बाद महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है। महिला के परिजनों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है। जर्जर तार होने के कारण बिजली का तार टूट कर गिरा था।

You may have missed