February 25, 2026

PATNA : पटना साहिब स्टेशन के पास दिनदहाड़े पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

मृतक पान दुकानदार की फाइल फोटो

पटना। बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने पटना साहिब स्टेशन के पास दिनदहाड़े एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान नेहरू टोला निवासी पान दुकानदार उपेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक उपेन्द्र सिंह अपनी दुकान खोलने के लिए पटना साहिब स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों आनन-फानन में उपेन्द्र सिंह को इलाज के लिए NMCH लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed