बांका में बकाया पैसा मांगना युवक को पड़ा भारी : हत्या कर शव को बांध के पास फेंका, पत्नी को रो-रोकर बुरा हाल

बांका। बिहार के बांका में 25 वर्षीय एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में हडकंप मच गई। वहीं जमीन का बकाया पैसा मांगने को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही इस घटना को लेकर परिजन सहित गांव में कोहराम मचा हुआ है। वही इस घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। वही मृतक की पहचान भाटकोरोमा निवासी भवेश मंडल का पुत्र मनीष कुमार रूप में हुआ है। वही यह पूरी घटना गुरुवार दोपहर की है। वही बताया जा रहा है की मृतक की शादी प्रखंड अंतर्गत पदमपुर गांव में 3 वर्ष पूर्व काजल कुमारी से हुई थी।
बांध के पास पड़ा था शव
वही मृतक की पत्नी काजल कुमारी ने बताया कि सुजाल कोरोमा गांव निवासी पिंटू यादव के पास एक साल पूर्व जमीन बिक्री किए थे। वही इसी को लेकर मेरे पति मनीष कुमार बुधवार की शाम एक लाख बकाया पैसा लेने के लिए पिंटू यादव के पास गए। इसके बाद काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा। बुधवार देर संध्या 8:00 बजे फोन कर जब पूछे तो मेरे पति ने कहा की चाय पी रहे हैं, आधे घंटे बाद आते हैं। इसके बाद वापस लौट कर घर नहीं आए। वहीं आस-पास खोजबीन किए कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद गुरुवार को गांव के ही बहियार स्थित बांध के पास मेरे पति मनीष कुमार का शव देखकर स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाया गया। जाकर देखे तो मेरा पति मृत अवस्था में पड़े हुए थे। वही इसके बाद घटनास्थल पर ही अपने पति के शव से लिपटकर पत्नी दहाड़ मार कर रोने लगी। मृतक को 1 वर्ष की पुत्री भी है। वही इस घटना को लेकर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। पत्नी के बयान पर उक्त मामले में पिंटू यादव को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अब कुछ कहा जा सकता है।

About Post Author

You may have missed