February 26, 2026

कैमूर में दातुन तोड़ने गए युवक को लगा करंट, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से हुई मौत, परिजनों का बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

कैमूर, बिहार। कैमूर के रामगढ़ में सोमवार को एक युवक की करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना रामगढ़ थाना अंतर्गत भतौनी गांव के मोड़ के पास की है। कहा जा रहा हैं कि मृतक पेड़ से दातुन तोड़ने गया था। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान भतौनी गांव निवासी सुदामा यादव के पुत्र मोलायम यादव (15) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि आज मोलायम सड़क पर टहलने निकला था। टहलने के बाद सड़क के किनारे लगे सीसम के पेड़ पर दतुअन तोड़ने के लिए चढ़ गया। उस पेड़ के ऊपर से सट कर 11 हजार वोल्ट बिजली का तार गुजरा था। जिसकी चपेट में युवक आ गया। और उसकी मौत हो गई। वही घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा करते हुए भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि जहां पर यह घटना हुआ है वहां पर लगे सीसम के 10 पेड़ में सट कर 11 हजार वोल्ट का तार गया हुआ है। रामगढ़ के बिजली विभाग इसपर कोई कार्यवाई नहीं की गई है। इसके साथ साथ परिजनों ने बिजली विभाग लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

 

 

You may have missed