February 22, 2026

PATNA : राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस पर वेबीनार का आयोजन

पटना। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस के उपलक्ष में  बिहार राज्य उत्पादकता परिषद के सहयोग से 75 वर्ष के भारत के लिए आगे का मार्ग विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। स्वागत भाषण बिहार राज्य उत्पादकता परिषद के अध्यक्ष डी।के। श्रीवास्तव एवं विषय परिचय पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बी।के। सिन्हा ने दिया। विषय विशेषज्ञ के रूप में पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन के सचिव एम।के। दास ने उद्योग हरित विकास एवं समावेशी विकास संभावनाओं की चर्चा की। जबकि डॉ। वर्मा ने भावी शैक्षणिक प्रबंधन प्रो। चंद्रेश्वर खान ने आर्थिक सृजन के टाटा प्रतिरूप (मॉडल) एवं श्रमिकों के प्रशिक्षण एवं गुणवत्ता विकास एवं ब्रिगेडियर के. एम. पी. सिंह ने रक्षा एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध में देश के समक्ष चुनौतियों की विस्तार से चर्चा की।

You may have missed