पटना रेल पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान जारी : गुम व चोरी हुए 135 मोबाइल को उंके असल मालिक को लौटाया, लोगों ने जाहिर की खुशी
पटना। बिहार में चोरी हुए मोबाइल व छिनतई की गई फ़ोन को रेल पुलिस लगातार उनके असल मालिक तक पहुचाने का काम कर रही है। बता दे की ऑपरेशन मुस्कान के तहत के रेल पुलिस ने बुधवार को चोरी और झपटीमारी की गई 101 मोबाइल को उनके मालिकों वापस लौटा दिया। वही पटना रेल पुलिस की इस पहल से लोगों ने ख़ुशी जाहिर की है। रेल SP अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम व चोरी हुए 101 मोबाइल धारकों को मोबाइल लौटाया गया है। वही मोबाइल वापस मिलने के बाद लोग काफी खुश दिखे। इससे पहले भी रेल पुलिस ने 135 मोबाइल को रिकवर कर उनके मालिकों को लौटाया था। 135 मोबाइल की कुल कीमत 14 लाख से अधिक आंकी जा रही है। वही अपने गुम मोबाइल पाकर हाउस वाइफ ने रेल पुलिस को धन्यवाद ही नहीं दिया बल्कि यह कहा कि जिन रेल यात्रियों के मोबाइल गुम हुए वो तो अपनी मोबाइल की उम्मीद ही छोड़ चुके लेकिन रेल पुलिस की मेहनत रंग लाई और लोगों को उनका मोबाइल वापस मिल गया।


