February 21, 2026

PATNA: कोरोना से एक और की गई जान, इंग्लैंड से आए दो यात्रियों हुए संक्रमित

पटना। पटना में कोरोना से एक की मौत हो गई, जबकि इंग्लैंड से आए दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 61 हो गई है। 65 वर्षीय मृतक पटना के एजी कॉलोनी का निवासी था। वहीं, पटना के कंकड़बाग में इंग्लैंड के लंदन से आए दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी के निवासी हैं। संक्रमितों में एक 38 वर्षीया महिला और दूसरा 15 वर्षीय किशोर शामिल है। इस परिवार से चार लोगों का सैंपल सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा लिया गया था।

परिवार के इंग्लैंड से आने की जानकारी केंद्र से सिविल सर्जन कार्यालय को मिली थी। उनमें से दो लोग संक्रमित पाए गए। इनका संक्रमण ओमीक्रोन है या नहीं इसका पता लगाने के लिए इनके संक्रमित होने की जानकारी डब्ल्यूएचओ को भी दे दी गई है। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए इनका सैंपल भी लिया जा रहा है। गुरुवार को पीएमसीएच में भी एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। हायाघाट की महिला धनबाद से लौटी थी।

You may have missed