February 12, 2026

PATNA : अतिक्रमणकारियों पर लाठीचार्ज में एक की मौत, सड़क जाम, प्रशासन ने मुआवजा देने का किया वादा

file photo

  • मलाही पकड़ी मोड़ के पास प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर बरसाए थे डंडे

पटना। राजधानी के कई इलाकों में स्मार्ट सिटी के नाम पर झुग्गी झोपड़ी को हटाया जा रहा है, वहीं बीते दिन मलाही पकड़ी मोड़ के पास प्रशासन द्वारा हटाने के दौरान लाठीचार्ज किया गया था, जिससे बुधवार को राजेश ठाकुर की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही सीपीआई, सीपीएम, माले कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए सड़क जाम किया। वहीं प्रशासन ने मुआवजा देने का वादा किया।
सीपीआईएम पटना जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी कहा कि सरकार स्मार्ट सिटी के नाम पर पिछले चार वर्षों से राजधानी में बसे बेघरों के झोपड़ियों को उजाड़ कर विस्थापति करने का काम कर रही है। इस झुग्गी झोपड़ी में बसने वाले अधिकतर लोग अनुसूचित जाति एवं अत्यंत पिछड़ी जाति समुदाय से आते हैं। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के झोपड़ियों को उजाड़ कर इन लोगों पर दमन कर रही है।


उन्होंने कहा कि सीपीआईएम ने पिछले दिनोंं पटना के डीएम के समक्ष प्रदर्शन कर राजधानी के विभिन्न इलाकों में बसे बेघरों की सूची सौंपी थी, वहीं प्रशासरन ने आश्वासन दिया था, लेकिन जिला प्रशासन विभागीय पत्र के अलावा कोई ठोस कदम नहीं की है। उन्होंने मांग किया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन अविलंब झोपड़ियों को उजाड़ना बंद करे तथा बेघरों को जल्द आवास आवंटित करे।

You may have missed