पटना: एक करोड़ की नकली किताबों का जखीरा बरामद, 16 मजदूर हिरासत में, माफिया राजेश फरार

* जकारियापुर इलाके में बुक पब्लिकेशन के साथ रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस ने की  छापेमारी
* नकली किताबो की प्रिंटिंग मशीने भी जप्त

फुलवारी शरीफ। राजधानी में डुप्लीकेट किताबों का बड़ा स्टॉक मिला है। पटना के रामकृष्ण नगर इलाके में बुक पब्लिकेशन की अधिकारियों के साथ रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने एक गोदाम पर छापेमारी कर करीब एक करोड़ रुपए कीमत की नकली किताबें बरामद की है। बताया जा रहा कि बरामद किताबें पांच प्रकाशनों की हैं और वो सभी किताबें नकली बताई जा रही हैं। रामकृष्णा नगर के जकारियापुर इलाके में इससे पहले भी कई अवैध काले कारोबार के गोदामों पर छापेमारी कर गोरखधंधे का खुलासा पुलिस कर चुकी है। पटना का यह इलाका अवैध कारोबार वाले माफिया के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। कई नामीगिरामी बुक पब्लिकेशन को शहर में बड़े पैमाने पर किताबों की बिक्री में घाटा हो रहा था, जिसके बाद पता लगाने पर जानकारी हाथ लगी कि पटना शहर में उनके पब्लिकेशन की किताबे बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही है। इस जानकारी के बाद बुक्स पब्लिकेशन के अधिकारी दंग रह गये। इसके बाद बुक्स पब्लिकेशन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी पटना पुलिस को दी और अपने स्तर से भी पड़ताल में जुटे रहे। इसी दौरान पुख्ता जानकारी मिली की जकारियापुर के गोदाम में नकली किताबों की सप्लाई का स्टॉक रखा हुआ है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि इन नकली किताबों की छपाई कहां कहां करायी गयी है। इसी सूचना पर पुलिस ने रामकृष्ण नगर थाना के पहाड़ी के पास जकारियापुर इलाका में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर नकली किताबों का बड़ा स्टॉक बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है। अब पटना पुलिस शहर के अलग-अलग इलाके में भी नकली किताबों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला सकती है। छापेमारी करने पहुंची टीम ने जकारियापुर के एक गोदाम से जहाँ करीब एक करोड़ मूल्य के नकली किताबों का जखीरा बरामद किया है और साथ ही वहां काम कर रहे 16 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस गोदाम से नकली किताब छापनी की प्रिंटिंग मशीने भी जप्त किया है। प्रिंटिंग मशीने के साथ बुक बाईंडिंग , कटिंग आदि कई तरह की मशीनें बरामद किया गया है। वहीं 16 लोग जिन्हें हिरासत में लिया गया हैं, ये सभी मजदूर हैं। पुलिस ने जिन 16 मजदूरों को हिरासत में लिया है उनमे गौतम कुमार भागलपुर, हीरा महतो सैदपुर, उमेश ठाकुर पूनमा, अनिल कुमार मुसल्लहपुर हाट, मनीष कुमार भिखना पहाड़ी, रंजीत कुमार महेंद्रू, अरविंद प्रसाद, शशि कुमार बेरिया, रतन कुमार सैदपुर, शेखर कुमार भिखना पहाड़ी, राजकुमार सैद्पुर राजेश कुमार मेहता सिटी चैनपुरा, मुन्ना कुमार सिटी, रंजीत महतो हसनपुर, मुन्ना कुमार गायघाट, सचिन कुमार भिखना पहाड़ी शामिल हैं।
पुलिस को इस बात की पुख्ता सूचना मिली थी कि राजधानी में बड़े पैमाने पर कई नामी प्रकाशन की नकली किताबों की खरीद बिक्री का खेल जारी है। बड़े पैमाने पर स्टॉक किए गए किताबों को एक गोदाम में स्टॉक किया गया था। इसमें एक – दो नहीं, बल्कि 4 से 5 प्रकाशन कंपनियों की छपी हुई डुप्लीकेट किताबें मिली। पुलिस के पास प्रकाशन कंपनियों की तरफ से कंप्लेन दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की. इसी इलाके में राजेश कुमार नाम के एक शख्स का तीन गोदाम है. एक गोदाम में प्रींटिंग प्रेस के साथ ही डुप्लीकेट किताबों की बाइंडिंग का काम किया जाता है. पुलिस की टीम ने इसी गोदाम में रेड किया है.रेड के दौरान गोदाम के अंदर से करीब 50 हजार पीस डृप्लीकेट किताबें बरामद की गई। बरामद डुप्लीकेट किताबें एमबीडी, बीडीबी, स्टूडेंट फ्रेंड और भारती भवन सहित कुल 5 प्रकाशनों की हैं. गोदाम में रेड के दौरान प्रकाशन कंपनियों के अधिकारी भी मौजूद थे। बीडीबी प्रकाशन के अधिकारी आशुतोष कुमार के अनुसार बरामद डुप्लीकेट किताब की कीमत करीब एक करोड़ रुपए से अधिक की होगी। गोदाम का मालिक राजेश कुमार छापेमारी के बाद फरार होने में कामयाब हो गया। राजेश डुप्लीकेट किताबों के गोरखधंधे का एक बड़ा माफिया है। बुक पब्लिकेशन के अधिकारियो के मुताबिक यहां भारती भवन का बिहार सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन गाइड 10th का एमबीडी एग्जामिनेशन गाइड, 10th का स्टूडेंट फ्रेंड, 12th का और बीटीबीसी का बुक तैयार करके मार्केट में आधे दामों पर बेचा जाता था। पुलिस अभी और ठिकानों पर छापेमारी करने में लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जकारियापुर में बुक टेक्सटाइल के द्वारा छापेमारी की गई।वहां गोदाम में काम कर रहे मजदूरो को छापेमारी करने गयी टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में मजदूरों ने बताया है कि वे लोग को प्रतिदिन 500 लेकर गोदाम में काम करते थे। इस कारोबार का संचालक राजेश कुमार है। राजेश ही इसके बारे में अधिक जानकारी दे सकता है। बुक पब्लिकेशन और पुलिस टीम हिरासत में लिए गये 16 मजदूरों से पूछताछ कर रही है। राजेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकाने पर रेड कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इस नकली किताबो के बड़े रैकेट से पर्दाफाश होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि अभी तो एक ही जगह पर रेड हुई है। राजेश के बाकी के दो गोदामों पर भी पुलिस की टीम रेड करेगी। आशंका जताई जा रही है कि बाकी के दोनों गोदामों में भी बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट किताबों का स्टॉक होगा। पुलिस राजेश को बाकी दो गोदामों के बारे में पता लगाने में जुटी है।
थानेदार सुबोध कुमार ने बताया की बुक पब्लिकेशन के अधिकारियों को इस इलाके में नकली किताबो के गोदाम के बारे में जानकरी मिली थी। उनकी शिकायत एक व्यक्ति राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बुक पब्लिकेशन के पास छापेमारी करने का अधिकार होता है। राम कृष्णा नगर थाना पुलिस छापेमारी में सहयोग करने गयी थी।

About Post Author

You may have missed