September 16, 2025

लोजपा (रा) 2024-25 के तैयारी में युद्धस्तर पर जुटा, संसदीय बोर्ड ने संगठन का किया विस्तार

पटना। लोजपा (रा) अपने मिशन 2024-25 के तैयारी में युद्धस्तर पर संगठनात्मक कार्य कर रहा है। आज पार्टी के राज्य मुख्यालय में लोजपा (रा) संसदीय बोर्ड ने अपने संगठन का विस्तार किया है। वही इस कड़ी में कमलेश कुमार देव को पटना महानगर संसदीय बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा की संसदीय बोर्ड की कमिटी राज्य, जिला, प्रखंड और पंचायतों में बनकर तैयार हो गया है। पूरे संगठन की समीक्षा बैठक 9 जुलाई को पटना के किसी बड़े सभागार में किया जायेगा। प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, उपाध्यक्ष कमलेश यादव, सोनू सिंह और युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल कुमार पासवान इसके तैयारी में लगें है। वही आज के कार्यक्रम में संसदीय बोर्ड के पटना महानगर अध्यक्ष माधव सिंह, प्रदेश सचिव अंकित कुमार, पटना पश्चिमी जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार, पूर्वी जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता अमन कुमार, संजय चौधरी उपस्थित थे।

You may have missed