February 25, 2026

PATNA : दानापुर में घर में हो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या, वारदात के समय दिल्ली में था परिवार

पटना। राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र जनकधारी लाल रोड स्थित भट्ठी पर शनिवार की सुबह 6 बजे घर में सो रहे 50 साल के व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय अख्तर खान उर्फ कुमकुम के रूप में की गई है। जो किराए का ऑटो चलाते थे। घटना के समय मृतक के घर में कोई नहीं था। पत्नी और बच्चे दिल्ली गए थे। मृतक की साली सबीता खातून ने कहा कि मेरे जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वे ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। सभी दिल्ली से पटना के लिए निकल गए हैं। उनके आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वही इस संबध में थानाध्यक्ष ने कहा कि जनकधारी लाल रोड में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल कोई लिखित आवेदन नहीं आया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी हम लोग अपने स्तर पर छानबीन कर रहे है।

You may have missed