August 28, 2026

छपरा के धनगड़हां टोला से वृद्ध एक महीने से लापता, उनकी सूचना देने वालों को मिलेगा दस हजार का इनाम

छपरा । जिले के बनियारपुर थाना क्षेत्र के धनगड़हां टोला के रामप्रसाद ठाकुर पिता रामसिंहासन ठाकुर पिछले माह की 16 तारीख से लापता हैं। उनकी उम्र 67 है, उनका कद छह फीट हैं। उनका रंग गेहुंआ है और ललाट पर बीच में मस्सा है।

उन्होंने उजले शर्ट में पिंक और ब्लू चेकदार और ब्लू पेंट पहन रखा है। पैरों में चॉकलेट रंग की चप्पल पहन रखी है। उनके बारे में इन 9939435243, 8340564571 मोबाइल नंबरों पर सूचना देने वालों को दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

You may have missed