September 17, 2025

बिहार के 8 आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना जारी

पटना। बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दे दिया है। सभी 8 आईएएस अधिकारी 2020 बैच के हैं और वर्तमान में विभिन्न अनुमंडलों में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। जल्द ही इन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने पटना के एसडीओ श्रीकांत कुंडलिक खाण्डेकर और पटनासिटी की अनुमंडल पदाधिकारी गुंजन सिंह समेत 8 आईएएस अफसरों को प्रमोशन दिया है। इन्हे संयुक्त सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है। ये सभी अधिकारी बिहार कैडर के हैं। संयुक्त सचिव में प्रोन्नत किए गए अधिकारियों में मोतिहारी सदर के अनुमंडल पदाधिकारी श्रेष्ठ अनुपम, नालंदा में बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक पलासिया, पश्चिम चंपारण के बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह दरभंगा की अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री, दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह, सारण के सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार, निशांत विवेक शामिल हैं।

You may have missed