September 18, 2025

स्वंतत्रता दिवस के मौके पर रास्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प ले : उमेश कुशवाहा

पटना। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर बधाई संदेश जारी करते हुए बिहार प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने समस्त देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अपने बधाई संदेश में कुशवाहा ने कहा कि आजादी के इस पावन पर्व पर हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता, सम्प्रभुता एवं सामाजिक सौहार्द को सदैव अक्षुण्ण रखने का अटूट संकल्प लेना है। हमारा यह संकल्प ही गुलामी की बेड़ियों से रास्ट्र को मुक्ति दिलाने वाले सभी महान आत्माओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वही इस महान मातृभूमि को आजाद करने में हमारे पूर्वजों ने अंसख्य बलिदान दिए, तमाम तरह की यातनाओं से उन्हें दो चार होना पड़ा। उनके बलिदान और संघर्षों का मान रखने की जिम्मेदारी आज हम सभी के कंधे पर है। वही आगे कुशवाहा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में चलकर बेहतर समाज के निर्माण में अपनी निर्णायक भागीदारी को सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रगति के मार्ग पर आज हमारा बिहार तेज गति से आगे बढ़ रहा है, आने वाले समय में ‘‘सपनों का भारत’’ बनाने की दिशा में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। सिर्फ विकास ही नहीं बल्कि हमारे नेता आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने सामाजिक तानेबाने को भी मजबूत बनाने का काम किया है। कुछ सम्प्रदायिक ताकते आज अपना राजनीतिक हित साधने के लिए समाज में नफरत का बीजारोपण कर रहे हैं, मगर मुख्यमंत्री जी ने बिहार के अंदर उनके गलत मंसूबो को पनपने से रोका है। प्रदेश में आज अमन-चैन और भाईचारा का खूबसूरत माहौल है। सभी जाति, धर्म और सम्प्रदाय के लोग एक साथ मिलकर बेहतर समाज और विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। आपसी तालमेल से बिहार निरंतर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर आगे बढ़ रहा है। बता दे की बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा कल स्वंतत्रता दिवस के मौके पर सुबह 09.30 बजे जदयू मुख्यालय में झंडोत्तोलन करेंगे। वही इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, वरीय पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।

You may have missed