February 13, 2026

पटना में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर बड़ी लूट : तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, पूरी वारदात CCTV में कैद

पटना। बिहार में अपराधिक के मन से पुलिस खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। राज्य में अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वही पुलिस एक मामले को नहीं सुल झाती कि अपराधी एक ओर घटना को अंजाम दे देते हैं। वही यह ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां, दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने एक घर में घुस कर महिला के साथ बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, यह पूरा मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के कन्नूलाल रोड के पास स्थित मकान का है। जहां, दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार होकर आए 3 की संख्या में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के साथ बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अंजली कुमारी घर में अकेली थी औऱ पूजा कर रही थी। वही इसी दौरान तीनों बदमाश हथियार के साथ घर में दाखिल हुए व पिस्टल महिला पर तान दिया। वही डरी महिला पिस्टल और अंजान लोगों को देखकर घबरा गई। जिसके बाद अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजान दे दिया। पीड़ित महिला अंजली कुमारी के अनुसार, अपराधी जबरन घर में घुसे व पिस्टल महिला पर तानकर उसके साथ मारपीट की। वहीं, चीखने चिल्लाने पर बदमाशों ने महिला के गले में पहने सोने की चेन को लूट फरार हुए है, हालांकि घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरे में अपराधियों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

You may have missed