अब पूरी तरह बीजेपी से अलग हो गए हैं, साथ जाने का कोई सवाल नहीं : लेसी सिंह

  • सीएम नीतीश के फिर से बीजेपी के साथ जाने की अटकलों पर मुजफ्फरपुर में लेसी सिंह ने दिया जवाब
  • उपचुनाव की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है, लोग केवल काल्पनिक बातें बना रहे : लेसी सिंह

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिलें में एक कार्यक्रम में पहुंची बिहार सरकार में खाद्य एवम उभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने मोकामा और गोपालगंज में होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा की दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित है। बीजेपी चाहे जितने स्टार प्रचारक उतार ले। हमारे महागठबंधन उम्मीदवार को हरा नहीं सकते। हमारे भी नेता और कार्यकर्ता वहां जनता के बीच घूम रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी में फिर जाने की बात पर कहा की ये सब काल्पनिक बातें हैं। आज की बात कीजिए। अभी तो आएं ही हैं, अब जाने का सवाल ही नहीं है। कहने वाले तो कहते रहते हैं। उन्हे कौन रोक सकता है। हमारे नेता पर जनता का भरोसा कायम है। वे जनता के हित में काम करने वाले नेता हैं। मोकामा और गोपालगंज में होने वाले उपचुनाव के मुद्दे पर कहा की जनता सर्वोपरि है। हमारे कार्यक्रम जनता की सेवा में जुटे हैं। इसका बेहतर नतीजा सामने आएगा।

About Post Author

You may have missed