10 लाख का ईनामी कुख्यात अभिजीत यादव के साथ एक साथी अपराधी गिरफ्तार : 7 जवानों का हत्या का था आरोप, 13 वर्षों से खोज रही थी पुलिस

  • झारखंड और बिहार के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 61 केस दर्ज
  • एके-56 के साथ 97 जिंदा कारतूस और 5 डेटोनेटर वरामद

गया। बिहार के पुलिस और SSB 29 बटालियन को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पड़ोसी राज्य झारखंड के 10 लाख का इनामी और बिहार का 50 हजार का इनामी कुख्यात नक्सली अभिजीत यादव और महावीर यादव को गया पुलिस और SSB 29 बटालियन की टीम ने धनगाई थाना क्षेत्र के दुआरी जंगल से गिरफ्तार किया है। वही उसके साथ कुख्यात नक्सली का एक सहयोगी कुंदन यादव भी गिरफ्तार किया गया है। बता दे की कुख्यात नक्सली अभिजीत यादव द्वारा वर्ष 2016 में औरंगाबाद के ढिबरा थाना क्षेत्र के काला पहाड़ पर आईडी लगाकर 7 जवानों की हत्या कर दी गई थी। उसी समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस ने इसके पास से एक एके-56, 97 जिंदा कारतूस और 5 डेटोनेटर सहित अन्य सामान भी बरामद किए हैं। वही कुख्यात नक्सली के खिलाफ बिहार-झारखंड में कुल 61 मामले दर्ज हैं। गया SSP हरप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जोनल कमांडर अभिजीत यादव की गिरफ्तारी करने में बिहार और झारखंड की पुलिस पिछले 13 सालों से विफल थी। इसकी गिरफ्तारी नक्सलियों के खिलाफ बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि माओवादी अभिजीत यादव के संबंध में गया पुलिस और सुरक्षाबलों के अधिकारी को सूचना मिली थी कि वो गया जिले के दुआरी के जंगल में आया हुआ है और संगठन के सदस्यों के साथ विचरण कर रहा है। वही इस तरह की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों की विशेष टीम गठित की गई। SSP हरप्रीत कौर के अनुसार SSB 29 बटालियन के कमांडेंट एस के गुप्ता, असिस्टेंट कमांडेंट अमोद कुमार के नेतृत्व में गया पुलिस और सुरक्षाबलों की विशेष टीम बनाई गई। जिसके बाद द्वारी के जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। इनामी माओवादी जोनल कमांडर अभिजीत यादव की गिरफ्तारी उसके एक सहयोगी के साथ की गई। इनके पास से राइफल, कारतूस, डेटोनेटर सामान बरामद किए गए हैं।

About Post Author

You may have missed