February 13, 2026

गोपालगंज में कुख्यात इनामी अपराधी मुठभेड़ में ढ़ेर, एसटीएफ ने मार गिराया

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में शुक्रवार की देर रात पुलिस से हुए मुठभेड़ में एक 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया, जबकि एक एसटीएफ जवान घायल हो गया। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के पास नहर पुल पर हुई। मृतक कुख्यात की पहचान ऊंचकागाँव थाना क्षेत्र के भगवान टोला गांव निवासी मनीष यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस मनीष को गिरफ्तार कर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जहां मनीष ने भागने का प्रयास करने पर जवाबी कार्रवाई में मनीष यादव को गोली लग गई। वहीं मुठभेड़ में एसटीएफ जवान रौशन कुमार के हाथ में गोली लग गई। जिसके बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां मनीष यादव की मौत हो गई। वहीं एसटीएफ जवान रौशन कुमार का इलाज जारी है। घटना की जानकारी के बाद एसपी अवधेश दीक्षित ने सदर अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुट गई है। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि कुख्यात अपराधी और 50 हजार के इनामी बदमाश मनीष यादव जो उचकागांव थाना क्षेत्र के भगवान टोला गांव का निवासी था। पुलिस उसे लेकर आ रही थी कि इसी बीच कुछ बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसके बाद कुख्यात मनीष यादव भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी जिसमें एसटीएफ के जवान को गोली लग गई। वहीं आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें कुख्यात मनीष यादव जख्मी हो गया था। जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जाता है कि मृतक मनीष यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज है हाल ही में हुए पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड में भी शामिल था।

You may have missed