February 11, 2026

राज्यस्तरीय बीस सूत्री समिति के गठन की अधिसूचना जारी, मुख्यमंत्री अध्यक्ष, सम्राट चौधरी होंगे कार्यकारी अध्यक्ष

पटना। बिहार में मंत्रिपरिषद के विस्तार के बाद अब राज्यस्तरीय बीस सूत्री समिति का भी गठन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके अध्यक्ष होंगे वही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं। जबकि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और ललन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव, नीलम देवी, संगीता देवी, भरत बिंद, मुरारी प्रसाद गौतम, सिद्धार्थ सौरव, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश वर्मा, भारती मेहता और चंदन सिंह को बीस सूत्री समिति के सदस्य बनाया गया है। राज्य बीस सूत्री के उपाध्यक्ष ललन कुमार मंडल और उमेश कुशवाहा को राज्य मंत्री जबकि 11 सदस्यों को उप मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। 15 सदस्यीय राज्य बीस सूत्री कमेटी में वैसे विधायकों को भी शामिल किया गया है जो कांग्रेस और आरजेडी को छोड़कर एनडीए में शामिल हुए हैं। ऐसे तमाम बागी विधायकों को भी राज्य बीस सूत्री का सदस्य बनाया गया है।

You may have missed