February 22, 2026

पटना एम्स में कोरोना से एक भी मौत नहीं, 4 ने हराया

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में मंगलवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। जबकि 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं।
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 7 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जिसमें पटना के 5 व्यक्ति समेत कर्नाटक, पूर्णिया के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 4 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं मंगलवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 77 मरीजों का इलाज चल रहा था।

You may have missed