February 13, 2026

बिहार : पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन आज से, 1675 पदों के लिए 28 को वोटिंग

पटना। बिहार में पंचायत उप चुनाव का बिगुल बज गया है। आज शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। वही इस उप चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दे की उम्मीदवार 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। सबसे ज्यादा ग्राम कचहरी पंच 1241 पदों के लिए चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्र 15 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे दाखिल किया जाएंगे। वही 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वही 20 दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पंचायत उप चुनाव कराने को लेकर तमाम व्यवस्था की गई है। राज्य में जहां पंचायत उपचुनाव के समय में किसी प्रकार की कोई अनहोनी हुई थी, जिस वजह से वहां पर सीट खाली हो गई और इस रिक्त पदों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से उप चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव निष्पक्ष हो, इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से फेस डिटेक्टर मशीन, बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग सभी बूथ पर किया जाएगा। जिससे कि मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। वही इस मशीन के माध्यम से एक मतदाता एक ही जगह पर वोट कर सकेंगे।
28 दिसंबर को मतदान
वही वोटिंग 28 दिसंबर को कराया जाएगा, जिसमें EVM से मतदान कराया जाएगा। बूथों पर ही फेस डिडेक्ट मशीन और बायोमेट्रिक से मतदाता का सत्यापन किया जाएगा। 28 दिसंबर को अपने मत का देकर मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य को EVM में कैद करेंगे। 30 दिसंबर को EVM खुलेगा और मतों की गिनती शुरू होगी। दोपहर के बाद नतीजे आने लगेंगे।

You may have missed