February 15, 2026

पटना एम्स में कोरोना से एक भी मौत नहीं, 5 ने हराया

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में शुक्रवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। जबकि 1 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज को एडमिट किया गया है।
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 1 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जो पटना जिला का है। इसके अलावा एम्स में 5 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं शुक्रवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 15 मरीजों का इलाज चल रहा था।

You may have missed