नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट पहुंचा नवादा : गंगाजल से बुझेगी लोगों की प्यास, 15 को सीएम नीतीश करेंगे उदघाटन

नवादा। बिहार में गंगा जल आपूर्ति योजना के दूसरे चरण में नवादा शहर में ‘हर घर गंगाजल’ की आपूर्ति योजना की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश 15 दिसंबर को इसका लोकार्पण करेंगे। वही इसकी जानकारी जल संसाधन मंत्री संजय झा ने दी। उन्होंने आज पौरा में इस योजना के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया और लोकार्पण की तैयारियों की समीक्षा की। बता दे की, पहले 31 अक्टूबर 2023 तक घरों में गंगाजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर मैटेरियल समय पर नहीं पहुंच पाया, इस वजह से कार्य बाधित हो गया। लेकिन गंगा उद्वह परियोजना के तहत शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में पाइपलाइन बिछा दी गई है। सदर प्रखंड के पौरा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। परियोजना के तहत मोतनाजे स्थित वाटर डिटेंशन टैंक से नवादा सदर प्रखंड के पौरा को गंगा जल आपूर्ति की जायेगी। मोतनाजे 36 एमएलडी गंगा जल पौरा जलशोधन संयंत्र को भेजेगा। वही, इस शुद्ध किए गंगा जल को नवादा शहर के लिए आपूर्ति की जाएगी। वही शहर में 4 संप हाउस बनाए गये हैं। शुरुआती दौर में नवादा के 20 हजार घरों को पेयजल आपूर्ति की योजना है। अगले चरण में नगर परिषद के विस्तारित वार्डों में भी पानी सप्लाई का कार्य होगा।
4174 करोड़ की परियोजना
जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत इस परियोजना पर 4174 करोड़ रुपये खर्च हो गए। वही इसका इस्टिमेट 2836 करोड़ रुपये का बनाया गया था। लेकिन कोविड-19 के कारण परियोजना की अवधि बढ़ गई जिससे कॉस्ट बढ़ गया। मंत्री संजय झा ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार का यह इस ड्रीम प्रोजेक्ट है। आंध्रप्रदेश की मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इस परियोजना का कार्य किया गया है। हर घर गंगाजल आपूर्ति योजना के पहले चरण में गया, बोधगया व राजगीर में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। नालंदा जिले के राजगीर में 28 नवम्बर 2022 को सीएम नीतीश ने गंगा जल आपूर्ति परियोजना को लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने गंगा जल आपूर्ति योजना का स्विच दबाकर आगाज किया। वही इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर में गंगा आरती किया। दूसरे चरण के तहत नवादा को लिया गया है। सिंचाई विभाग के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में चार स्थलों पर चार सम्प हाउस तक पाइप बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। बता दे की बिहार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 2019 में मंजूरी दी गयी थी। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में दिसंबर 2019 में गया में कैबिनेट की विशेष बैठक हुई। वही इसी में इस गंगाजल आपूर्ति परियोजना को मंजूरी दी गई। इसी के अंतर्गत ‘हर घर गंगाजल’ योजना पास हो गई। देश में पहली बार गंगा नदी के बाढ़ के पानी को पेयजल के रूप में परिवर्तित कर लोगों की प्यास बुझाने का लक्ष्य रखा गया है।
