12 जून को विपक्षी दलों की बैठक के बाद राजनीति से नीतीश का होगा अंत : अश्विनी चौबे

पटना। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। नीतीश कुमार की राजनीति का अंत किस दिन होगा यह उन्होंने मीडिया को बताया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक पटना के ज्ञान भवन में होने जा रही है। उसी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति का अंत हो जाएगा। इसे लेकर उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भ्रम में जी रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि लाख कोशिश वे कर ले लेकिन नरेंद्र मोदी की प्रचंड आंधी में विपक्षी दल तिनके की तरह बिखर जाएगा। 2024 में बीजेपी रिकॉर्ड बनाएगी। एक बार फिर देश में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है। अश्विनी चौबे ने इस दौरान नीतीश कुमार को पलटूराम जी महाराज बताया। कहा कि इनकी राजनीति का अंत 12 जून को हो जाएगा। ना कोई धार है नहीं है निराधार हैं चले है मोदी से टक्कर लेने के लिए। कहां से टक्कर ले रहे हैं सिर भी फट जाएगा और दांत भी झड़ जाएगे। वो दांत पेट में चला जाएगा। ललन सिंह ने कहा था कि नीतीश के पेट में विषैला दांत है यह एक बार फिर सिद्ध हो जाएगा। अश्विनी चौबे ने कहा कि इस देश के अंदर कोई विपक्ष नहीं है। एक मात्र भारत की जनता है। पहले जनता फिर दल फिर व्यक्ति है। भारत की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार भी फिर मोदी की सरकार बनाएंगे और देश को तरक्की की राह पर ले जाएंगे। देश के लिए मोदी जी ने 9 साल बेमिसाल काम किया है।

You may have missed