नीतीश सरकार पर जमकर गरजे अनंत सिंह,खुद को बताया बेगुनाह,मंत्री नीरज पर साधा निशाना

पटना।अपना वॉइस सैंपल देने सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे अनंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश सरकार पर गरज कर हमले किए। विधायक अनंत सिंह ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाने की उच्चस्तरीय साजिश है।उन्होंने कहा कि भोला सिंह जो कुख्यात अपराधी है, लंबे और फरार है,एके-47 लेकर दिनदहाड़े दहशत मचाता रहा है।उसे सरकार और पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोकामा विधायक ने बिहार सरकार के सूचना मंत्री नीरज कुमार पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि मुझे फसाने के पीछे नीरज कुमार का भी हाथ है। बहरहाल पुलिस विधायक के आवाज के नमूना हासिल कर चुकी है।अगर फॉरेंसिक जांच के दौरान वायरल ऑडियो एवं विधायक की आवाज में समानता मिली। तो पुलिस विधायक के खिलाफ अपने कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।

उल्लेखनीय है कि गत 14 जुलाई को पटना जिले के बाढ़ में अपराधियों के जमावड़े की सूचना पुलिस को मिली थी। बाढ़ और पंडारक इलाके के कई लोकेशन पर पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही थी। इसी दौरान पंडारक गांव में तीन अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़ जाते हैं। पुलिस जैसे तैसे अपराधियों को भीड़ के कब्जे से छुड़ाती है। पुलिस को इन तीनों के पास से विदेशी रेगुलर पिस्टल सहित तीन हथियार बरामद होते हैं। हाईटेक हथियार देखकर पुलिस का शक गहराता. पुलिस जब इन तीनों से सख्ती से पूछताछ करती है तो ये लोग टूट जाते हैं और खुद को मोकामा वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह का शूटर बताते हैं।पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर पता चलता है कि ये तीनों शूटर पटना से अनंत सिंह के कट्टर दुश्मन भोला सिंह के हत्या के लिए यहां आए थे।

जिसके बाद कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने को लेकर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया  अब वायरल ऑडियो की एफएसएल जांच के लिए अनंत सिंह की आवाज का सैंपल लिया जा रहा है।

You may have missed