December 8, 2025

नीतीश सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह भी निकले कोरोना पॉजिटिव,सरकारी तंत्र में मची खलबली

पटना।प्रदेश की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के नीतीश सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।कटिहार के सिविल सर्जन ने मंत्री विनोद कुमार सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने को कंफर्म किया है।उन्होंने कहा है कि अब मंत्री के पूरे परिवार तथा उनसे संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी।उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार में मंत्री विनोद कुमार सिंह हाल फिलहाल के उच्चस्तरीय बैठकों में शामिल नहीं हुए हैं।अन्यथा बिहार के मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के भी कोरोना के चपेट में होने की संभावना बढ़ जाती। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी कोरोना के चपेट में आ गए थे।फिलहाल पटना एम्स में इलाज रत रघुवंश बाबू कोरोना निगेटिव हो गए हैं।इसके अलावा बांका से पूर्व सांसद पुतुल कुमारी भी कोरोना संक्रमित हो चुकी है।उनका इलाज नई दिल्ली में हो रहा है।कोरोना महाआपदा के काल में निरंतर कोरोना पॉजिटिव मामलों में वृद्धि हो रही है।

You may have missed