February 15, 2026

नीतीश सरकार पर हमलावर केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने अब हिंदुओं से की क्षमा याचना।

पटना।राजधानी पटना में कई इलाकों के जलमग्न होने से परेशान राजधानी वासियों को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज बिहार प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त एवं जलजमाव पीड़ित इलाकों में रहने वाले हिंदुओं से माफी मांगते हुए कहा है कि जहां पर बाढ़ के कारण पूजा पंडाल एवं मेला का आयोजन नहीं हो पाया है।उन सभी सनातनी उसे मैं क्षमा मांगता हूं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस विषय पर चिंता एवं दुख प्रकट किया कि प्रदेश के जिन हिस्सों में बाढ़ग्रस्त होने के वजह से मां भगवती की आराधना हेतु पंडाल का निर्माण नहीं हो सका, यह दुखद है। केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विटर के माध्यम से यह संदेश जारी किया। ज्ञातव्य हो कि विगत कुछ दिनों से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नीतीश सरकार पर बुरी तरह से हमलावर रहे हैं।पहले पहल तो सरकार पर कटाक्ष से शुरुआत कर मंत्री गिरिराज सिंह अब नीतीश सरकार पर जुबानी हमला कर रहे हैं। विदित हो कि गत शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर राजधानी के जलमग्न होने की जिम्मेदारी मढ़ दी थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के अभियान को भी कटघरे में खड़ा किया। साथ ही कहा कि राहत वितरण के मामले में भी भेदभाव किया जा रहा है।वैसे बताते चलें कि केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह आजकल जदयू के निशाने पर भी चल रहे हैं। मुख्यमंत्री के कथित आलोचना के कारण जदयू के नेताओं ने भी मंत्री गिरिराज सिंह को निशाना बनाते हुए कई बार भड़ास निकाली है।

You may have missed