तेजस्वी की इफ्तार पार्टी : बढ़ी सियासत के बीच नीतीश बोले- अगर कोई सम्मान से बुलाये तो जाना पड़ता है

पटना। बिहार की पूर्व राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ राबड़ी के आवास से महज कुछ दूर स्थित अपने निवास से पैदल ही आए। राजनीतिक कटुता के बावजूद सामाजिकता के दर्शन हुए और राष्ट्रीय जनता दल के संभावित उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव सहित राबड़ी के पूरे परिवार ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। वही इस पर सीएम नीतीश ने कहा है कि अगर कोई सम्मान से बुलाता है तो जाना पड़ता है। नीतीश कुमार ने कहा कि रमजान एक पवित्र महीना है और पाक मकसद के साथ रोजेदार रोजा रखते हैं। तेजस्वी यादव की तरफ से इसी को लेकर बुलावा आया था। इफ्तार पार्टी का आयोजन सभी राजनीतिक दलों की तरफ से किया जाता है। सभी राजनीतिक दल के लोग एक दूसरे की इफ्तार पार्टी में जाते हैं। मैंने भी तेजस्वी के बुलावे पर जाने का फैसला किया।

राजद ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। नीतीश की आगवानी खुद पूर्व उपमुखमंत्री तेजस्वी यादव ने की। जितनी देर नीतीश कुमार रहे उनके बगल में तेज प्रताप बैठे रहे। दोनों में काफी बातचीत भी हुई।

About Post Author

You may have missed