PATNA : विपक्ष की तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए पटना से मुंबई विशेष विमान से रवाना हुए सीएम नीतीश

पटना। बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए साथ आए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक आज और कल मुंबई में होगी। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाली इस बैठक से बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं। बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर भी एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-637 से मुंबई के लिए रवाना हुए। जिस फ्लाइट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई जा रहे हैं उसी विमान से राज्यपाल भी मुंबई के लिए रवाना हुए। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुंबई गये हैं। मुंबई रवाना होने से पहले रक्षाबंधन के पावन पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह पटना के ईको पार्क में पेड़ को राखी बांधकर राखी का त्योहार मनाया। इस मौके पर सीएम के साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य नेता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि ‘रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। पेड़ को राखी बांधने के बाद सीएम नीतीश मुंबई में होने वाली दो दिवसीय इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए पटना से रवाना हुए। एक ही फ्लाइट से बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई के लिए रवाना हुए हैं। उनके साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय कुमार झा भी साथ हैं। बता दें बैठक के दो दिन पहले से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव मुंबई में मौजूद हैं। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं।

You may have missed