February 15, 2026

नीतीश कुमार कल करेंगे शपथ ग्रहण, आज करेंगे सरकार बनाने का दावा पेश,सुशील मोदी होंगे उपमुख्यमंत्री

पटना।मुख्यमंत्री आवास में आयोजित राजग विधानमंडल के बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजग विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब नीतीश कुमार भाजपा तथा अपने पार्टी के बड़े नेताओं के साथ राजभवन जाकर सरकार बनाने का अपना दावा पेश करेंगे।खबरों के मुताबिक नीतीश कुमार के साथ सुशील मोदी भी पुनः प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे है।इसके पूर्व मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में जदयू विधानमंडल दल के नेता नीतीश कुमार को चुन लिया गया।इसके बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर सरकार गठन के दावा पेश करेंगे।बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार 126 विधायकों के समर्थन की सूची राज्यपाल को सौंपने जा रहे हैं।जिनमें उनकी पार्टी के 43 विधायक के अलावा भाजपा के 74, हम के 4,वीआईपी के 4 तथा एक निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह का नाम शामिल है।अभी तक भाजपा हम तथा वीआईपी नीतीश कुमार के नाम पर एक राय कायम कर लिया है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।सबसे पहले वे वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए थे। मगर तय समय पर बहुमत साबित नहीं करने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

You may have missed