September 14, 2025

चुनावी रणनीतिकार पीके का दावा : नीतीश कुमार BJP के संपर्क में, कभी भी NDA में हो सकते है शामिल

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दावा कर रहे हो कि वह अब BJP के साथ नहीं जाएंगे। लेकिन उनके बेहद करीबी रहे प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि नीतीश कुमार BJP के संपर्क में है। वह कभी भी BJP के साथ जा सकते हैं। वही उन्होंने सभी दरवाजे बंद नहीं किए हैं। बता दे की प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार रहे हैं, उनके कई दावे देश में सच हुए हैं। ऐसे में उनका एक बार फिर से यह दावा करना कि नीतीश कुमार भले इन दिनों RJD के साथ हैं लेकिन वह कभी भी BJP के साथ जा सकते हैं और वह लगातार BJP के संपर्क में है। वही PK ने वो कड़ी भी बताई जिसके जरिये नीतीश BJP के साथ जा सकते है। वही उन्होंने बताया कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश JDU कोटे से सांसद हैं। लेकिन वह अभी भी राज्यसभा के उपसभापति बने हुए हैं। वही उन्होंने कहा की जाहिर सी बात है JDU के होते हुए भी वह इस पद पर क्यों बने हुए हैं। बता दे की पीके ने दावा किया है की हरिवंश के जरिए नीतीश कुमार BJP के संपर्क में है। वही उन्होंने कहा की हरिवंश ही एक ऐसे दरवाजा हैं जिसके तहत वह BJP के साथ जा सकते हैं।
उपसभापति हरिवंश के जरिए भाजपा के संपर्क में
वही PK ने कहा कि लोगों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि जब भी ऐसी कोई परिस्थिति आती है, तो वह BJP की ओर वापस जा सकते हैं और उसके साथ काम कर सकते हैं। वही उन्होंने कहा कि जो लोग यह सोच रहे हैं कि नीतीश कुमार BJP के खिलाफ राष्ट्रीय गठबंधन बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। वे यह जानकर चकित रहे जाएंगे कि उन्होंने BJP के साथ रास्ता खुला रखा है। वह अपनी पार्टी के सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी के जरिये BJP के संपर्क में हैं। ये बाते Pk ने बेतिया के नरकटियागंज में कही। प्रशांत किशोर इन दिनों जन सुराज यात्रा पर हैं। हालांकि JDU ने इस बात से साफ इंकार किया है। JDU के नेता ने इसे पूरी तरह से भ्रामक बताया है। कहा है कि PK इस तरह की बात करके भ्रम फैलाते हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। नीतीश कुमार अब BJP के साथ नहीं जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा सार्वजनिक रूप से की है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

You may have missed