February 11, 2026

बिहार के इतिहास के संरक्षण हेतु नीतीश सरकार की बड़ी पहल, अपने खर्च पर विद्यार्थियों को सरकार कराएगी पर्यटन स्थलों की सैर

बिहार सरकार। बिहार के स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए बिहार सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि जल्दी ही शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को बिहार के पर्यटन स्थलों पर बिहार सरकार अपने घर पर सैर करने का अवसर देगी। इसके लिए परियोजना का निर्माण किया जा चुका है और यह शिक्षा विभाग के पास प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि जल्द ही शिक्षा विभाग इस पर मोहर लगा सकता है जिसके बाद राज्य के विद्यालयों महाविद्यालयों तथा यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे विद्यार्थी बिहार के पर्यटन स्थलों की सैर करने के साथ-साथ बिहार के सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक इतिहास से भी रूबरू हो सकेंगे।

जानकारी के अनुसार नई शिक्षा नीति के अनुसार छात्रों के बौद्धिक विकास करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार इस परियोजना के माध्यम से बिहार के आने वाली पीढ़ी को बिहार के बिहार के सभी पर्यटन स्थलों के इतिहास, वैज्ञानिक योगदान, परंपराओं और संस्कृति आदि से रूबरू कराने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। जहां एक और विद्यार्थी अभी तक केवल किताबों में बिहार के पर्यटन स्थलों के बारे में जान रहे थे वहीं अब विद्यार्थी इस परियोजना के माध्यम से बिहार के पर्यटन स्थलों पर जाकर उनकी विशेषता और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जान सकेंगे। बताया जा रहा है कि इसके संबंध में जल्द ही पर्यटन विभाग आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकता है।

जानकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत हाई स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 1 वर्ष में एक बार जबकि कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों को हर वर्ष बिहार के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस योजना के विषय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि बिहार सरकार के इस प्रयास के बाद बिहार की आने वाली पीढ़ी की बौद्धिक क्षमता का विकास हो पाएगा जो बिहार के लिए आने वाले समय में हितकारी बनकर सामने आएगा।

You may have missed