February 18, 2026

बिहार की सरकार इस समय गुंडे चला रहे हैं इसलिए नीतीश कुमार को राजनीति से बैन कर देना चाहिए : सुधाकर सिंह

  • राज्य में बढ़ी आपराधिक घटनाओं पर पूर्व मंत्री ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

पटना। बिहार में पिछले कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है। भले ही राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के पुलिस महकमे की जिम्मेदारी एक तरफ का काबिल आईपीएस ऑफिसर को दी गई हो लेकिन इसके बावजूद आए दिन राज्य में कहीं ना कहीं हत्या,लूटपाट, गोलीबारी, छीनतई और बलात्कार की घटनाएं निकल कर सामने आती ही रहती है। इस बीच का अब में बढ़ रहे हैं तेजी से बढ़ रहे अपराध को लेकर नीतीश कुमार पर लगातार हमला बताने वाले आरजेडी के विधायक सुधाकर सिंह ने बड़ा आरोप लगाया हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार गुंडों की सरकार चलाते हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि, मैं जीतने भी दिनों तक उनके साथ कैबिनेट में रहा मेरा अनुभव बेहद खराब रहा। नीतीश कुमार अपनी सरकार सिर्फ और सिर्फ अधिकारियों, भ्रष्टाचारियों, और गुंडों के लिए चलाते हैं। उनकी सरकार बिहार के किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के लिए नहीं चलती है। राज्य के अंदर यह बात सबको मालूम है कि नीतीश कुमार हमेशा से ही पिछले दरवाजे से राजनीति करते हैं। यह लोग कभी खुद चुनावी कर नहीं आते हैं बल्कि किसी के पीछे लग कर राज्य में सरकार चलाते हैं। इनके अंदर इतनी ताकत नहीं बची है वह खुद अपनी सरकार बना लें। नीतीश कुमार को राजनीति में प्रतिबंधित कर देना चाहिए। वही इसके अलावा नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि, नीतीश कुमार बस जगह जगह घूम कर ढोंग कर रहे हैं। उनके इस यात्रा में किसी भी गरीब, बेरोजगार किसान की समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

You may have missed