September 18, 2025

निलेश मुखिया की पत्नी का सरकार से गुहार, कहा- जल्द से जल्द अपराधियों को करे गिरफ्तार

पटना। बिहार में अपराधिक घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान राजधानी पटना में आधा दर्जन लोगो की हत्या कर दी गई है। जिसमे पार्षद पति निलेश मुखिया पर भी फायरिंग हुई है। हालांकि, वह अभी इलाजरत है। वही गोलीबारी के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। दरअसल, 31 जुलाई को भाजपा नेता निलेश मुखिया को घर से कार्यालय जाने के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी थी। वही इसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गए और उनका अभी इलाज चल रहा है। अब उनकी पत्नी सुचित्रा देवी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर दो दिनों में अपराधी गिरफ्तार नहीं किये जाते हैं तो चक्का जाम किया जाएगा।
पत्नी ने दिया सरकार को अल्टीमेटम
वही शुक्रवार को निलेश मुखिया की पत्नी सुचित्रा देवी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मीटिंग की और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वही पीड़ित निलेश मुखिया की पत्नी सुचित्रा देवी ने सरकार से गुहार लगाई है कि CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। वही इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थक भी उनके साथ थे और सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जल्द से जल्द मेरे पति पर गोलीबारी करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। नहीं तो हम लोग विवश होकर सरकार के खिलाफ रोड पर उतरेंगे।
रविशंकर प्रसाद ने निलेश मुखिया की पत्नी से की मुलाकात
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी निलेश मुखिया की पत्नी से मिलने पहुंचे और उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का राज है आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस प्रशासन कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि इस बात को लेकर बिहार के DGP तथा पटना के SSP से मिलेंगे व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मांग करेंगे। सूबे में अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

You may have missed