वैशाली में नक्सलियों से सम्पर्क रखने वाले BSF जवान अरुण सिंह के घर NIA ने मारा छापा
बिहार। वैशाली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोनपुर के शाहपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस और एनआईए छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी रिटायर्ड बीएसएफ जवान अरुण सिंह के यहां चल रही है। अरुण सिंह पर नक्सलियों के साथ सांठगांठ और गोलियां की आपूर्ति करने का आरोप है। पूर्व में झारखंड पुलिस और एनआईए की टीम उसे गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है की सुबह बजे से छापेमारी चल रही है। इसकी पुष्टि सोनपुर एएसपी अंजनी सिंह ने की है।


