February 25, 2026

पूर्णिया में नवविवाहिता की ज़हर खाने से हुई मौत, परिजनों ने दहेज के लिए हत्या की कही बात

पूर्णिया, बिहार। पूर्णिया में दहेज लोभी पति द्वारा एक पत्नी को जहर खिला कर उसकी हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की मानें तो 5 दिन पूर्व किसी बात को लेकर पति- पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसमें पति ने पत्नी को पीटा भी था। इसके पहले भी दहेज की मांग को लेकर पति पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। दहेज नहीं देने पर जबरदस्ती पति के परिजनों ने उसे जहर खिलाकर मार डाला। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। घटना के बाद आनन-फानन में पहुंची चचेरी सास इंदु देवी ने महिला के जहर खाने को लेकर पूछताछ किया। लेकिन कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालात बिगड़ते देख आनन-फानन में इनकी सूचना परिजन को दिया। परिजन मौके पर पहुंचकर महिला को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आये। रास्ते में 2 घंटे तक जाम में होने की वजह से उनकी मौत विक्रमशिला सेतु पर हो गयी।

मृतिका के परिजनों का कहना है की उनको ज़हर खिलाकर मारा गया है। जबकि लड़के के परिजनों का कहना है कि खुद से जहर खाया है। मृतिका की पहचान माधवपुर परबत्ता खगड़िया निवासी स्वर्ग सुमन कुमार सिंह की पुत्री आरती देवी (23) के रूप में की गई है। दरअसल आरती की शादी बीते एक साल पूर्व रुपौली पूर्णिया निवासी प्रेम कुमार सिंह से हुई थी। लड़की के परिजन ने बताया कि दहेज को लेकर कई बार मारपीट कर चुके हैं। जिसको लेकर पंचायती भी हुआ था। उसके बावजूद लड़के वाले आरती कुमारी के साथ हमेशा मारपीट करते रहते थे। परिजन ने बताया कि लड़की पांच बहन और एक भाई था। मृतक बहन सबसे छोटी थी। लड़की की परिजन ने लड़के वाले पर आरोप लगाया की डेढ़ लाख व सोना चांदी के गहने भी दहेज मे दिए थे। उसके बावजूद एक मोटरसाइकिल व पूर्णिया में 2 कट्ठा जमीन का मांग कर रहा था। नहीं देने पर बेटी की जहर खिलाकर हत्या कर दिया। इधर आनन-फानन में लड़की के परिजन को सूचना मिलने पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। जहां पर मृत शव को देख दहाड़ मार कर रोने लगे।

You may have missed