February 11, 2026

पटना में पति ने नवविवाहिता पत्नी को मार डाला, गोली मारकर ससुराल से हुआ फरार

मृत पत्नी और आरोपी पति की फाइल फोटो

पटना। राजधानी पटना के बाढ़ में मंगलवार की अहले सुबह एक पति ने अपनी नव विवाहिता पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पति ससुराल से फरार हो गया। वारदात की वजह विदाई को लेकर विवाद बताया जा रहा है। एक महीने पहले ही वह मां बनी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। बाढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बाढ़ निवासी सिंधु कुमारी (22) की शादी बख्तियारपुर निवासी चंदन कुमार से 1 साल पहले हुई थी। एक महीने पहले सिंधु कुमारी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। परिजनों के मुताबिक चंदन कुमार पत्नी की विदाई करने के लिए सोमवार को ससुराल पहुंचा था। वह सिंधु कुमारी की विदाई करने की जिद पर अड़ था। परिवार के लोग समझा रहे थे कि अभी एक महीना पहले सिंधु को बड़े ऑपरेशन से बच्ची हुई है। कुछ दिन के बाद वह विदाई कर देंगे। गुस्से में चंदन कुमार ने मंगलवार की अहले सुबह पत्नी को गोली मार दी। सिर में गोली मारकर ससुराल से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों की नींद खुल गई। परिजनों ने घटना की सूचना बाढ़ थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में लोग हैरान हैं। इस मामले में आरोपी युवक के तिलक का एक वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान एक व्यक्ति हथियार से फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो एक साल पहले आरोपी चंदन के तिलक समारोह की है।

You may have missed