कृषि क्षेत्र में बिहार ने रचा है नया इतिहास : राजेश तिवारी

पटना। बिहार जदयू के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में हो रहे आशातीत विकास विकास को लेकर कहा है कि प्रदेश में लगातार कृषि क्षेत्र में विकास हो रहा है। इसके तहत पंचायत स्तर पर इस बार खरीफ फसल का रकबा और अनाज उत्पादन का लक्ष्य तय किए जाने का नया प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को किसानों से बातचीत कर हर पंचायत में रकवा और उत्पादन तय करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे कृषि कार्य हेतु सही जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधनों, उपजाऊ मिट्टी और भूजल मौजूद है। विशिष्ट कृषि जलवायु क्षेत्र राज्य को विभिन्न प्रकार की व्यवसायिक फलों-सब्जियों और फलों की खेती के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कई बार कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र तक पानी पहुंच रहा है। बिजली की खपत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न स्थानों में भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए बिहार राज्य बीज निगम अल्पवृष्टि के कारण सुखाड़ आदि स्थिति को देखते हुए धान बिछड़ा-धान रोपनी करने तथा धान मक्का एवं अन्य खरीफ फसलों को डीजल चालित पंप सेट से पटवन करने के लिए सरकार के द्वारा किसानों को डीजल अनुदान देने की व्यवस्था की गई है। कृषि के क्षेत्र में 1.45 करोड़ लोगों को ऋण दिया गया है। कृषि के क्षेत्र में 74% लोगों को रोजगार मिला है। प्रदेश के जीडीपी में 20% योगदान कृषि का है। उन्होंने कहा कि बिहार हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अगर ऐसा रहा तो जल्द ही बिहार के किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी।

You may have missed