February 11, 2026

बिहार में अब नही होगी बिजली की कमी, नेपाल की अरुण-कोसी की 2 परियोजना से होगा 1450 मेगावाट बिजली का उत्पादन

बिहार। देश के साथ इस समय बिहार में भी बिजली का संकट काफी गहरा होता जा रहा है। बिजली संकट के मद्देनजर देश के कई राज्यों में कई घंटों तक बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। हालांकि बिहार सरकार ने अभी तक इस पर कोई खास निर्णय नहीं लिया है लेकिन भविष्य में बिहार में भी बिजली संकट उत्पन्न होने की संभावनाएं जताई जा रही है। इसी कड़ी में बिहार के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोसी नदी के नेपाल वाले क्षेत्र में बिजली उत्पादन की पूरी संभावनाएं दिखाई देने लगी है जिसके बाद कोसी नदी पर पनबिजली योजना के अंतर्गत 1450 मेगावाट बिजली उत्पादन करने की तैयारियां हो रही है।

जानकारी के अनुसार नेपाल के कोसी क्षेत्र में 2 परियोजनाएं लगाई जाएंगे। यह पनबिजली परियोजना सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से लगाया जाएगा जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद ना केवल बिहार की बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान होगा वही बिहार के बाहरी राज्यों में भी इसके माध्यम से विद्युत की सप्लाई की जा सकेगी।

सरकार ने इसको लेकर संभावनाओं की तलाश करना शुरू कर दिया है और नेपाल में 2 परियोजना को स्थापित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पहली परियोजना से 900 मेगावाट बिजली जबकि दूसरी परियोजना से 680 मेगावाट बिजली का उत्पादन की जाने की संभावना है। इसके साथ ही आने वाले समय में अरुण कोसी पर और भी परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी जिसके माध्यम से 1450 मेगा वाट बिजली तक का उत्पादन किया जाएगा। मंत्रालय ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं इसके साथ-साथ नेपाल की विदेश मंत्रालय को भी पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दी जा चुकी है और जल्द ही इसकी कवायद शुरू की जा सकती है।

You may have missed