NDA डूबता जहाज, घटक दल एक-एक कर इससे किनारा करने लगे है : राजेश तिवारी
पटना। बिहार प्रदेश जदयू के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन की हार को देखते हुए लगातार एक के बाद एक दल छोड़ रहे हैं। क्योंकि भाजपा विगत 9 वर्षों में कोई काम नहीं किया है इसी का परिणाम है कि जयललिता की पार्टी AIADMK के बाद आंध्र प्रदेश की पवन कल्याण जी की पार्टी जनसेना ने भी NDA गठबंधन से नाता तोड़ना बेहतर समझा, कोई भी दल डूबते हुए नाव पर सवारी नहीं करना चाहेगा। देश में सांप्रदायिकता चरम पर है, सिर्फ मंदिर-मस्जिद, टीका-टोपी का ही चर्चा है। विकास का मुद्दा गौण हो गया है। स्थिति यह है कि देश के प्रधानमंत्री विगत 9 वर्षों की अपने कार्यों को नही गिना रहे हैं, बल्कि विपक्ष की खामियां गिना रहे हैं। हकीकत है कि उन्होंने अपने शासनकाल में सिर्फ और सिर्फ प्रचार करने का काम किया है ना कि विकास करने का काम किया है। तिवारी ने आगे कहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एक डूबता हुआ नाव देश की तस्वीर साफ है। देश की जनता ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ है लोग जान गए हैं की माननीय प्रधानमंत्री जी सिर्फ और सिर्फ जुमला बाजी करते हैं। अब लोगों को उनके बातों पर विश्वास नहीं है। भाजपा ने विगत 9 वर्षो से जनता को ठगने का काम किया है। आज महंगाई चरम पर है गरीब और गरीब होते जा रहे हैं तथा अमीर और अमीर होते जा रही हैं सरकार सिर्फ अपने कुछ मित्रों के विकास को ही देश का विकास समझ रही है। NDA का अजेंडा विभाजनकारी रूप ले चुका है। अब का अजेंडा केवल दूसरी पार्टियों में तोड़-फोड़ का है। केंद्र सरकार धर्म के नाम पर देश को बांट रही है, इंडिया गठबंधन की 2 बैठक का नतीजा है कि सरकार को रसोई गैस की कीमतों में सब्सिडी देने का फैसला करना पड़ा। NDA में भगदड़ मचने वाली है और जैसे ही 5 राज्यो के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आएंगे, कई पार्टियां NDA का साथ छोड देंगी।


